-कार्ड धारकों से पूछा, किसी ने राशन के पैसे तो नहीं लिए
-कार्ड धारकों को मिल रहा फ्री चावल एवं गेहूं
मथुरा। उपायुक्त खाद्य ने गुरुवार को फरह क्षेत्र में राशन वितरण देखा और कार्ड धारकों से पूछताछ की। यहां शासन की गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिए। वहीं जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में राशन वितरण हुआ।
गुरुवार को उपायुक्त खाद्य आगरा ओम प्रकाश ने डीएसओ राघवेन्द्र सिंह,क्षेत्रीय अधिकारी मोहन प्रकाश के साथ फरह की डीसीएफ, झंडीपुर,भीम नगर एवं नगला चन्द्रभान क्षेत्र में राशन वितरण देखा। यहां टीम को नियमानुसार राशन वितरण होता मिला। मौके पर उपायुक्त एवं डीएसओ ने राशन कार्ड धारकों से बातचीत की और पूछा कि उन्हें कितना राशन मिला। दुकानदार ने राशन के पैसे तो नहंी लिए। मौके पर वजन कराकर भी देखा। निरीक्षण से क्षेत्रीय राशन विक्रेताओं में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
जिला पूर्ति अधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद में 827 राशन की दुकानों से राशन वितरण हो रहा है। प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं एवं दो किलो चावल नि:शुल्क दिया जा रहा है। करीब साढ़े चार लाख कार्ड धारक हैं। प्रत्येक राशन विक्रेता को निर्देशित किया गया कि वह राशन वितरण सोशल डिस्टेंसिंग के तहत करे। यदि कहीं गोले नहीं बनवाए गए हों तो बनवा लें। मास्क अवश्य लगाएं।