लॉकडाउन में दुकान में काम कर रहे थे कारीगर, डिप्टी कलेक्टर को देख मची भगदड़, मुकदमा कराया दर्ज

मथुरा समाचार

मथुरा। बालाजीपुरम, चंदनवन, पुष्पांजलि, सरस्वती विहार, डीगगेट आदि क्षेत्रों में डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय ने लॉकडाउन नियमों वह कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए भ्रमण किया।

बालाजीपुरम में खुले मिले खुशबू कलेक्शन, सत्या गारमेंट्स व सोफिया कॉस्मेटिक सेंटर के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के निर्देश संबंधित थानाध्यक्ष को देकर प्रतिबंधित प्रतिष्ठान तत्काल बंद करा दिए गए। चंदनवन में एचपी अग्रवाल हार्डवेयर एंड पेंट्स व कुंतल मिष्ठान भंडार के चालान कटवा कर प्रतिष्ठान बंद करा दिए गए। सरस्वती विहार में गर्ग बिल्डिंग मैटेरियल स्टोर चालान कटवा कर बंद करा दिया गया। होली गेट के शांति मार्केट की तीसरी मंजिल पर टोपसन टेलर्स की दुकानों में एक दर्जन कारीगर छोटी दो दुकानों में बिना मास्क लगाए सटकर बैठे काम कर रहे थे। मौके पर उपस्थित मिले पांच व्यक्तियों को अभियोग पंजीकृत करा कर गिरफ्तार करा दिया गया, शेष मौके से भागने में सफल रहे। शांति मार्केट की दूसरी मंजिल पर स्थित गारमेंट्स की दुकान के स्वामी पर भी अभियोग पंजीकृत कराया। डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय ने बिना मास्क पहने मिले 39 व्यक्तियों के चालान कराएं तथा अकारण सड़क पर फर्राटा भरते 156 वाहनों के चालान कराए। डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय ने स्थानीय जनता से अपील की है कि वह अनावश्यक सड़कों पर न घूमे तथा आवश्यक होने की दशा में मास्क पहनकर जाएं तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। कार्यवाही के समय प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सूरज पाल शर्मा भी उपस्थित थे।

Spread the love