कोविड संक्रमण से स्वस्थ्य होने के तीन माह बाद ही लगेगा टीका

टॉप न्यूज़

-स्तनपान कराने वाली माताएं भी तीन माह बाद लगवा सकती हैं टीका

-नयी गाइड लाइन में टीका के 14 दिन बाद कर सकते हैं रक्तदान

मथुरा/ लखनऊ। कोविड संक्रमण से ठीक हुए लोगों को अब तीन महीने के बाद टीका दिया जाएगा। ऐसे लोग जो टीके का पहला डोज लेने के बाद संक्रमित हुए हैं, उन्हें भी तीन महीने के बाद ही दूसरा डोज लेने की सलाह दी गयी है। मथुरा के स्वास्थ्य विभाग को इस सबंध में प्रचार प्रसार करने को कहा गया है।


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव राजेश कुमार ने नेशनल एक्सपर्ट ग्रूप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन फॉर कोविड-19 की सलाह पर बताया है कि स्तनपान कराने वाली यानी धात्री माता टीका ले सकती हैं।
गंभीर रूप से बीमार लोग 4 से 8 सप्ताह बाद टीका ले सकते हैं। पत्र में यह कहा गया है कि कोविड संक्रमित रोगियों को यदि एंटी सार्स 2 मोनोक्लोनल एंटीबॉडी दिया गया है तो ऐसे लोग अस्पताल से निकलने के 3 माह बाद टीका ले सकते हैं।
वैसे सभी लोग जो बीमार है और जिन्हें अस्पताल या आइसीयू देखभाल की जरूरत है, उन्हें कोविड का टीका 4 से 8 सप्ताह बाद तक लगाया जा सकता है। टीकाकरण के 14 दिन बाद रक्तदान कर सकते हैं. वैसे लोग जो कोविड संक्रमित हुए और फिर उनका आरटीपीसीआर निगेटिव आ गया है तो वे भी 14 दिन बाद रक्तदान कर सकते हैं।

Spread the love