मथुरा। यूपी मेडिकल एण्ड पब्लिक हैल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन, जनपद शाखा का द्विवार्षिक चुनाव मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में चुनाव अधिकारी डा. मेघश्याम गौतम एवं डा. अनुज यादव, जिला प्रशासनिक अधिकारी के द्वारा सम्पन्न कराया गया।
चुनाव में केपी दत्त, वरिष्ठ सहायक को जिला अध्यक्ष के पद पर निरन्तर तृतीय बार एवं पुनीत शर्मा, वरिष्ठ सहायक को निरन्तर पाचवीं बार निर्विरोध जिला मंत्री के पद पर चुना गया। नवागत पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष/मंत्री द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया और कहा कि पूर्व की ही भांति किसी भी साथी के हक, मान-सम्मान की कोई हानि नही होने दी जाएगी। किसी का भी उत्पीडन बर्दाश्त नहीं होगा।
बैठक में रामवीर सिंह पूर्व अध्यक्ष, राजीव सक्सेना, केबी मिश्रा, अनिल पारीक, शिवनारायण सिंह, अनुराग किशोर गोस्वामी, राजीव शर्मा, अनिल कुमार चतुर्वेदी, हरेन्द्र कुमार भारद्वाज, विनोद कुमार, अमित नायर,हरीश गोयल, प्रियंका चैधरी, संजय कुमार शर्मा, विक्रम सिंह, रवि यादव,किशन बाबू आदि उपस्थित रहे।
क्रासर