उपभोक्ताओं का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं
मथुरा। उपभोक्ता अधिकार संगठन के मुख्य कार्यालय बी.एस.ए.रोङ सुखदेव नगर मथुरा पर होली के पावन पर्व को लेकर “राष्ट्रीय अभियान ग्राहक बोलेगा”के तहत “उपभोक्ताओं को जागरूक” करने के उद्देश्य से सोशल डिस्टेनश का पालन करते हुये एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण शर्मा ने की और कहा कि कालाबाजारी करने वाले कुछ व्यापारियों द्वारा लाॅकडाउन कि अफवाह फैलाकर गुटखा,बीङी,सिगरेट आदि का अवैध भण्डारण कर उपभोक्ताओं से अंकित मूल्य से ज्यादा मूल्य ले रहे हैं, ऐसे लोगों की जानकारी कर मथुरा जिलाधिकारी जी को अवगत कराकर कानूनी कार्यवाही कराई जायेगी।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष डा.हनीफ ने उपभोक्ताओं से होली के त्यौहार पर मिठाई खरीदते समय मिठाई की ट्रे व डिब्बे पर निर्मित व समाप्ति तिथि अंकित है या नहीं देखकर लें सामान का पक्का बिल लें,और अगर कोई दुकानदार तिथि अंकित नहीं करता है,तो उसकी शिकायत संगठन के न. 9719442362 या 8393941323 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गयी।
यह बैठक का समापन “जागो ग्राहक जागो” के नारों से हुआ।
इस बैठक में हसमत सिद्दगी,गोपाल प्रसाद,मोहन सिंह,ईदू उस्मानी,अफसर,लक्ष्मन आदि सदस्य मौजूद रहे।