रंगोत्सव-21 के पहले दिन एक से बढ़कर एक हुई प्रस्तुतियां

टॉप न्यूज़

मथुरा। रंगोत्सव-21 के अंतर्गत रंगारंग कार्यक्रम बरसाना स्थित राधाबिहार इंटर कॉलेज में आयोजित हुए। अलग-अलग प्रस्तुतियों का लोगों ने खूब आनंद लिया। यह रंगोत्सव का पहला दिन था।

उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा और उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप ने दीप प्रज्वलन कर रंगोत्सव 21 का शुभारंभ किया। इसके बाद
सांझी प्रतियोगिता, युगल रूप सज्जा प्रतियोगिता आदि आयोजित हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में कान्हा एकेडमी वृंदावन, शालिनी शर्मा एंड ग्रुप , राजेश शर्मा ग्रुप,,चित्र विचित्र महाराज द्वारा प्रस्तुतियां दी गईं। दर्शकों द्वारा कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया गया।

Spread the love