मथुरा/वृन्दावन। वृंदावन कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक में गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक 2021 का आगाज हो चुका है, जिसमें सभी संत-अखाड़े अपना शिविर लगा रहे हैं। इसी के साथ सांस्कृतिक विभाग द्वारा सांस्कृतिक शिविर लगाया गया है। गुरुवार को कुंभ मेला प्रांगण के सांस्कृतिक ग्राम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश ब्रजतीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकान्त मिश्र ने किया गया। जीएलए यूनिवर्सिटी के सचिव नीरज अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सर्वप्रथम प्रस्तुति बांसुरी वादन पं. मोहन श्याम शर्मा द्वारा की गई, इसके बाद ही कान्हा एकेडमी द्वारा फूलों की होली तथा रमेश चन्द्र शास्त्री ने वृन्दावन का महत्व बताया।


इस अवसर पर ज्वांइट मजिस्ट्रेट दीक्षा जैन, उप जिलाधिकारी सदर/उप मेलाधिकारी क्रान्तिशेखर सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा आदि उपस्थित थे।
