मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर बाइक से नोएडा से आगरा की ओर जा रहे तीन लोगों को बलदेव क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे तीनों की दर्दनाक मौत हो गई।
सोमवार को 22 वर्षीय अरविंद पुत्र बच्चू बाइक पर 63 वर्षीया हीराबाई पत्नी नवला और 15 वर्षीया सपना पुत्री हरीराम सभी निवासीगण छतरपुर, मध्यप्रदेश, को लेकर नोएडा से आगरा की ओर जा रहा था। दोपहर डेढ-दो बजे के बीच यमुना एक्सप्रेस-वे पर थाना बल्देव के माईल स्टोन 137 पर अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। बताया जाता है कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि तीनों मृतकों के शव दूर जा गिरे। जिससे बाइक पर सवार अरविंद, हीरा बाई और सपना की दर्दनाक मृत्यु हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर बल्देव पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की जामा तलाशी ली। मृतकों के पास से मिले कागजात के आधार पर शिनाख्त हुई। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।