पं. दीनदयाल निर्वाण दिवस पर होंगे सामजिक और साहित्यिक कार्यक्रम

टॉप न्यूज़

———————————————दो दिवसीय कार्यकम 10 एवं 11 फरवरी को

भरतलाल गोयल, NEWS4LIVE

फरह। दीनदयालधाम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय के निर्वाण दिवस पर दो दिवसीय सामजिक और संस्कृतिक कार्यक्रमों की दो दिवसीय सलिल सरिता प्रवाहित होगी,यह जानकारी महोत्सव समिति ने प्रदान की।
कार्यक्रम 10 एवं 11 फरवरी को आयोजित होंगे। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 11 फरवरी को अपरान्ह 2 बजे सरस्वती विद्या मंदिर के विशाल कक्ष में होगा।
पं० दीनदयाल उपाध्याय जन्मभूमि स्मारक समिति एवं पं०दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति के तत्वावधान में एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पं० दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस हर वर्ष की भांति इस बार भी विविध कार्यक्रमों से भरा होगा। पहले दिन यानी बुधवार को प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर श्रीजी बाबा चिकित्सा संस्थान कल्याणम करोति मथुरा के द्वारा सामुदायिक भवन स्मारक स्थल दीनदयालधाम पर आयोजित होगा। अगले दिन यानी 11 फरवरी को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक महर्षि दयानंद चिकित्सालय मथुरा द्वारा उसी भवन पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा। भाषण प्रतियोगिता अपरान्ह 1 बजे और अपरान्ह 1:30 बजे से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर एक नाटिका मंचन बच्चों द्वारा आयोजित होगा। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन अपरान्ह 2 बजे से पं० दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर के विशाल सभा कक्ष में होगा, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में संयुक्त शिक्षा निदेशक( आगरा) डॉ० मुकेश अग्रवाल होन्गे। यह जानकारी दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति के प्रचार मन्त्री मुकेश शर्मा ने दी।

Spread the love