चारो तरफ चीख और क्रन्दं दहला रहा था दिल
भरतलाल गोयल, NEWS 4LIVE
फरह। फरह कस्बे में बीते दिन जो कुछ हुआ,वह दिल दहला देने वाला था। होता भी क्यूँ नहीं? पूरे परिवार को स्वाहा, होने की घटनाए यदकदा देखने सुनने को मिलती हैं।
रविवार को कस्बे के दुकानदार नीरज ने अपनी पत्नी रीमा और 10 वर्षीय बच्चे को चिरनिद्रा में सुलाकर खुद भी पंखे पर झूल गया। एक साथ तीन हत्यायें व आत्महत्याओं ने कस्बे मे सनसनी फेला दी। कारन क्या थे,इस घटना के पीछे,किसी को मालूम नही थे। बस इतना बताया गया कि दोनों के बीच कई दिन से गृह क्लेश था।
क्यूँ था,इसके एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगे। बहरहाल तीन शवों को देख पूरा कस्बा सहम गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद फिर शव कस्बे पहुंचे तो आसुओं की बरसात होने लगी। हर किसी का कलेजा मूंह को आ रहा था। पुलिस की देखरेख में दोनों पक्षों के लोगों ने तीनो शवों का शाम को दाह संस्कार कर दिया। हालांकि सोमवार को मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नही आ सकी,इस वजह से उनकी हत्या या आत्म हत्याओं के बारे मे स्पष्ट नही हो सका। दूसरी तरफ परिजनों की सहमती से रीमा की आंखें दान कर दी गईं। अब खुद आन्धेरे में समाई रीमा की आंखें दूसरे के अंधकार को हरेगी।