प्रयागराज। प्रयागराज माघ मेले का निरीक्षण चीफ इंजीनियर विनोद कुमार गंगवार ने किया। कैंप कार्यालय पर बिजली व्यवस्था की समीक्षा की। निर्देशित कि सप्लाई पर विशेष नजर रखी जाए। सप्लाई ट्रिप न हो। अधीनस्थ अफसरों के साथ मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। मेला क्षेत्र में 20 छोटे-छोटे बिजलीघर हैं। इंजीनियर एवं कर्मचारी हर समय नजर रखते हैं। समीक्षा बैठक में एसई आशुतोष श्रीवास्तव, एक्सईएन बीके सक्सेना, एक्सईएन राय के अलावा अन्य इंजीनियर मौजूद रहे।