पिंटू उपाध्याय
मथुरा/अलीगढ़। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के वैश्य समाज के महाकुंभ के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत पांच ग्णमान्य लोगों ने दीप प्रज्वलन किया। ओम बिरला के साथ राज्यमंत्री महेश गुप्ता, अलीगढ़ के दो सदस्य और पांचवें मथुरा के कमल किशोर वार्ष्णेय उद्घाटन कर्ता के रूप में मंच पर मौजूद थे। कई हजारों की संख्या में वैश्य समाज इस महाकुंभ में सम्मिलित हुआ और अपनी गर्जना के साथ हुंकार भरी। कार्यक्रम में वैश्य समाज ने युवाओं की शिक्षा और रोजगार पर जोर दिया। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कमल किशोर वार्ष्णेय को कोराना काल में लॉकडाउन में समाज सेवा के लिये दुपट्टा पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
