कृषि एवं श्रम कानून के विरोध में सपाइयों ने ज्ञापन सौंपा

मथुरा समाचार

मथुरा। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व जिला अध्यक्ष सपा एवं युवजन सभा के नेतृत्व में कृषि एवं श्रम कानून के विरोध में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया गया ।
ज्ञापन देने के पश्चात पूर्व जिला अध्यक्ष सपा ने अपने विचारों को रखते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी बीजेपी सरकार द्वारा बनाए गए कृषि एवं श्रम कानून का विरोध करती है ,इस नीति के द्वारा किसान अपनी ही जमीन मैं मजदूर बनकर रह जाएगा, किसानों एवं श्रमिकों को लेकर बीजेपी सरकार का रवैया अन्याय पूर्ण हो रहा है ।
सयुस जिलाअध्यक्ष साहुन खान एवं महासचिव लोकेन्द्र चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियां सदैव से ही किसान एवं श्रम विरोधी विरोधी रही हैं ,अब देश में अन्नदाता को उत्पीड़ित किया जा रहा है ,सरकार द्वारा समय रहते अगर कृषि एवं श्रम कानून को वापस नहीं लिया गया तो किसान व खेती दोनों ही पूर्णता बर्बाद हो जाएंगे ,सरकार अपनी दोगली नीति के द्वारा किसान से उसका मालिकाना हक छीन कर कॉर्पोरेट घरानों को मालिकाना हक देना चाहते है ।
इस अवसर पर तनवीर अहमद, जागेश्वर यादव ,श्याम मुरारी चौहान, साहुन खान ,लोकेंद्र चौधरी ,रणवीर धनगर, भारत भूषण शर्मा ,सौरभ चौधरी ,भूरा शेख ,अमित यादव ,कौशल सैनी, मुन्ना मलिक, गुड्डू खान, सचिन सैनी, भरत शर्मा, पवन चौधरी , शाहिद अल्वी ,आरिफ कुरैशी, सतीश पटेल,राजेश शर्मा, राजेंद्र माहौर ,कमरुद्दीन, अयूब खान एवं अन्य सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *