कोसीकलां में पनीर डेयरियों पर खाद्य विभाग की छापामार कार्रवाई

टॉप न्यूज़

मथुरा। खाद सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मथुरा के डीओ डॉ. गौरी शंकर के निर्देशन में कोसीकला में गोपाल बाग स्थित पनीर निर्माण डेयरियों पर छापामार कार्रवाई की गई खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम सबसे पहले गोपाल बाग स्थित नीरज डेरी पर गई वहां टीम को साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई। वहां टीम में एक नमूना पनीर एक नमूना दूध तथा वहां पर रखी हुई पामआँल का नमूना लिया उसके बाद टीम जितेंद्र डेयरी पर गई। वहां से टीम ने एक नमूना पनीर तथा एक नमूना दूध का लिया तथा डेयरी निर्माता को नोटिस दिया गया तथा उसके बाद टीम दाऊजी डेयरी पर गई वहां पर मौके पर डेयरी मालिक महेश कुमार पाया गया की मौजूदगी में वहां से कार्यवाही की गई वहां से टीम ने एक नमूना पनीर का लिया गया। यह कार्रवाई जनपद में लगातार चलती रहेगी टीम में खाद सुरक्षा अधिकारी देवराज सिंह तथा एसएस निरंजन खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार उपस्थित रहे

Spread the love