तीन चरणों में होंगे चुनाव, मुख्य चुनाव आयुक्त ने की घोषणा
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की घोषणा कर दी है। 3 चरणों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए को मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर, दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर को और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा। चुनावी नतीजे 10 नवंबर को आयेंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि नए सुरक्षा मानकों के तहत बिहार चुनाव होंगे। चुनाव प्रचार वर्चुअल होगा। इसमें कोरोना मरीज भी वोट डाल सकेंगे।
उन्होंने कहा कि यह कोरोना काल में पहला चुनाव है। इस बीच 70 से अधिक देशों में कोरोना के कारण चुनावों को टाला गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि एक बूथ पर 1000 मतदाता कि मतदान कर सकेंगे। 46 लाख मास्क की व्यवस्था होगी और 6 लाख फेस शील्ड की व्यवस्था होगी। 6 लाख पीपीई
बिहार में कुल मतदाता 7 करोड़ 79 लाख है।
मतदान का समय 1 घंटे बनाया गया है। मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम को 6:00 बजे तक होगा।
5 से ज्यादा लोग घर जाकर प्रचार नहीं करेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ चुनाव प्रचार होगा। उम्मीदवार के नामांकन में 2 से ज्यादा लोग नहीं होंगे।