कन्हैया की लगी अंगीठी और गरीबों को बंटे कंबल

हाथरस

-कन्हैया की प्रभात फेरी निकाल किया भजन-कीर्तन
हाथरस। बढ़ती शीतलहर के चलते ब्रज की द्वारदेहरी रस की नगरी हाथरस के रूई की मंडी स्थित मंदिर ठाकुर श्री कन्हैयालाल जी महाराज में अंगीठी लगाई गई और गरीबों को कंबलों का वितरण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में मंदिर सेवायत पं.योगेश मिश्र (पप्पू पंडित) मौजूद रहे। जबकि कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय सभासद पवन कुमार गुप्ता ने किया।
03 जनवरी 2021 रविवार को ठा.कन्हैयालाल मंदिर में ठाकुर जी की अंगीठी लगाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगला आरती के साथ हुआ। इसके बाद भक्तों ने प्रभात फेरी निकाली और फिर भजन कीर्तन हुआ। इसी के साथ पंडित चेतन शर्मा ने ठाकुरजी की अंगूठी सजाई और स्नान करा श्रृंगार किए। श्रृंगार आरती के बाद मुख्य भूमिका में रहे क्षेत्रीय सभासद पवन कुमार गुप्ता व सेवायत पुजारी योगेश मिश्र उर्फ पप्पू पंडित के साथ गरीबों व मजदूरों को ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबलों का वितरण किया गया। इस मौके पर सोनपाल वर्मा, संजय अग्रवाल, भगत जी अग्रवाल, अनिल कुमार वार्ष्णेय, संजय दीक्षित एडवोकेट, लक्की पंडित, जीतो उर्फ जितेंद्र, चेतन शर्मा, आलोक वार्ष्णेय, सोनू वार्ष्णेय आदि लोग उपस्थित थे।

Spread the love