अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद। जिला गाजियाबाद के सम्मानित लोगो ने अटल बिहारी वाजपेई जी को पुष्प अर्पित करते हुए जयंती बनाई। इस अवसर पर कृष्णा नगर वार्ड 32 में भारतीय जनता पार्टी से अमित त्यागी जी को सचिव बनाया गया ।

गाजियाबाद मेरठ रोड कृष्णा नगर कॉलोनी में वार्ड न0 32 के भारतीय जनता पार्टी सचिव अमित त्यागी के आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पुष्प अर्पित किए गए। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्माजी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के हित चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी । इस मौके पर कार्यालय प्रभारी संजय त्यागी, पप्पू पहलवान महानगर महामंत्री ,मनोज त्यागी नंदग्राम मंडल महामंत्री, डॉ एस के सिरोही चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक राजकुमार त्यागी जी व्यापार मंडल अध्यक्ष नंदग्राम मंडल अंकित चौधरी गुलाब सिंह रविंद्र तेवतिया जी बिशन सिंह चौधरी जी किशनपाल तोमर जी कृष्ण वर्मा जी सतीश मिश्रा जी उस्मान त्यागी अन्य लोग शामिल रहे।

रिपोर्ट अरुण वर्मा✍🏻

Spread the love