भरतलाल गोयल, NEWS4LIVE
फरह। फरीद कोट (पंजाब) में हार्ट अटैक से मृत हुए सेना के जवान गजराज सिंह उर्फ बंटी का शव मंगलवार सुबह उनके पैतृक गांव रैपुराजाट में पहुंचा। उनकी शव यात्रा में गांव और क्षेत्र के हजारों लोगों सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भाग लिया और नम आखों से उनको श्रृद्धांजली दी।
सेना के जवानों द्वारा उनको गार्ड आफ आनर दिया गया।
दो दिन पूर्व भारतीय सेना में फरीदकोट में तैनात गजराज की हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गई थी। गजराज बीते 13 दिसम्बर को ही अपने पांच माह के बेटे डुग्गू का मुण्डन कराकर ड्यूटी पर वापस लौटे थे। गजराज 2004 में सेना की मीडियम रेजीमेंट में भर्ती हुये थे। कुल पांच भाईयों में 35 वर्षीय गजराज सबसे छोटे भाई थे। उनके तीन बडे भाई भी सेना में तैनात हैं।
