मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गोवर्धन क्षेत्र से दो बार के विधायक अजय पोईया का 70 वर्ष की उम्र में ह्रदयघात से निधन हो गया।
अजय पोईया के पुत्र पृथ्वीराज पोईया के अनुसार उनका जून माह से डायलिसिस चल रही थी। बीती रात करीब 11:00 बजे उनकी तबीयत खराब है तो उन्हें नयति हॉस्पिटल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अजय पोईया सन 1993 और 1996 में गोवर्धन विधानसभा से विधायक रहे थे। गोवर्धन और बलदेव क्षेत्र के साथ ही जनपद के वरिष्ठतम और गंभीर नेताओं में अजय पोईया की गिनती होती है। भाजपा के अलावाा अन्य राजनीतिक दलों में भी उन्हें पूरा सम्मान प्राप्त था।