सिटी मजिस्ट्रेट ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण, जरुरतमंदों को कंबल बांटे

देश

मथुरा। सोमवार की रात सिटी मजिस्ट्रेट जवाहर लाल श्रीवास्तव ने रेलवे स्टेशन और स्टेट बैंक चौराहा आदि स्थानों पर रैन बसेरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद लोगों को कंबल भी वितरित किए। रैन बसेरों के निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने वहां मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए निर्देश दिए। उन्होंने रैन बसेरा में कोविड-19 के बचाव और स्वच्छता संबंधी प्रबंधों पर जोर दिया।

Spread the love