अन्तरराष्ट्रीय मैथिल सम्मेलन में बिजलीमन्त्री श्रीकान्त शर्मा को आमन्त्रण

बृज दर्शन

मथुरा। समिति के पदाधिकारियों ने २२-२३ दिसम्बर को श्रीवृन्दावनधाम में होनेवाले अन्तरराष्ट्रीय मैथिलसम्मेलन में सम्मिलित होने के लिये श्रीकान्त शर्मा बिजलीमन्त्री उत्तरप्रदेश सरकार को पटुका देकर ससम्मान आमन्त्रित किया।

आमन्त्रण देनेवालों में समिति के मुख्य संरक्षक इञ्जी. अजय कुमार चौधरी, पं.गङ्गाधर पाठक, राजीव काला, सुरेशचन्द्र शर्मा, शिवराम पाठक आदि १५ सदस्यों ने मन्त्रीजी से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया।

Spread the love