केस डायरी मय सीसीटीवी फुटेज सहित हाजिर हो पुलिस

Uncategorized

News4live

आरोप: पीड़ित गया सुरक्षा व न्याय मांगने, बनाया आरोपी

अब सीसीटीवी खोलेगी न्याय की पर्त

आखिर हुआ क्या था थाने में, 21 की तलबी में होगा स्पष्ट

क्या बाकई आरोपी है चेतन या खाकी का करम

News4live हाथरस। न्याय मांगने गए पीड़ित को ही खाकी ने अपराधी का तंमगा पहना दिया। पीड़ित के अधिवक्ता की शिकायत पर न्यायालय ने 21 नवंबर को केसडायरी मय सीसीटीवी फुटेज सहित मुरसान पुलिस को तलब किया है। अगर पुलिस सीसीटीवी फुटेज न्यायालय में दाखिल करती है तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
दर असल मामला गांव गुवरारी का है और पीड़ित चेतन का आरोप है कि है कि वह शिकायत करने और सुरक्षा मांगने थाने गया था, पुलिस ने पीड़ित चेतन के खिलाफ ही थाना मुरसान में ममला दर्ज उसे बंदी बना लिया और आरोपी बना दिया।

चेतन का कहना है –
वह अपने साथियों के साथ अपना मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाना मुरसान गया था, लेकिन पुलिस ने उसका मुकदमा दर्ज करने के बजाय उसे अवैध हिरासत में ले लिया और बाद में उसे झूठे मुकदमे में फँसा दिया।

चेतन की माँग –
चेतन ने कोर्ट से द्वारा अधिवक्ता माँग की कि 18 नवंबर 2026 की रात 8 बजे से 19 नवंबर 2026 की दोपहर 2 बजे तक की थाना मुरसान की पूरी CCTV फुटेज सुरक्षित रखी जाए और कोर्ट में मँगाई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

मामले में कोर्ट का आदेश –
पीड़ित के अधिवक्ता राजपाल सिंह दिशवार ने बताया कि सिविल जज (जू.डि.) / FTC, हाथरस की अदालत में पीड़ित की ओर से न्याय के लिए दिये गये प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद, न्यायालय ने आदेश दिया है कि केस डायरी सहित पूरी CCTV फुटेज 21 नवंबर 2026 को कोर्ट में पेश की जाए। आदेश की कॉपी SHO मुरसान और SP हाथरस को भी भेज दी गई है।

 सूत्रों की माने तो इस आदेश से खाकी में खलबली मच गई है। अब सबकी नजर 21 नवंबर की सुनवाई पर है, जहाँ CCTV फुटेज से यह साफ हो सकता है कि थाने में उस दिन असल में हुआ क्या था।
Spread the love