मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनगणना-2027 का प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता

Uncategorized

News4live मथुरा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अवसर पर जनपद मथुरा में जनगणना-2027 के सफल संचालन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत जनपद मथुरा में नियुक्त फील्ड ट्रेनर्स द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित नवविवाहित जोड़ों एवं उनके परिजनों को स्व-गणना (Self Enumeration) के संबंध में जागरूक किया गया तथा उन्हें स्व-गणना की प्रक्रिया, महत्व एवं इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर माननीय विधायक श्री पूरन प्रकाश जी एवं राज्यसभा सदस्य श्री तेजवीर सिंह जी द्वारा उपस्थित जनसमूह को जनगणना-2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु शपथ दिलाई गई। माननीय विधायक श्री पूरन प्रकाश जी ने अपने संबोधन में जनगणना के संचालन में आम नागरिकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर प्रकाश डालते हुए सभी से जनगणना के प्रति जागरूक रहने, इसमें सक्रिय सहभागिता करने तथा सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान नवविवाहित जोड़ों एवं उनके परिवारजनों को जनगणना अभियान से जोड़ते हुए बताया गया कि जनगणना केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्र के विकास एवं भविष्य की योजनाओं के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी/अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती पूजा गुप्ता जी सहित अन्य अतिथिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर श्री गिरीश कौशिक, जनपद में नियुक्त फील्ड ट्रेनर्स, वरिष्ठ तकनीकी सहायक श्री अंकुर सक्सेना, श्री राम सैनी, श्री आरिफ अली एवं श्री ऋषभ कुमार उपस्थित रहे।

जनपद प्रशासन द्वारा जनगणना-2027 के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने तथा अधिकाधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

जनगणना में सहभागिता, राष्ट्र निर्माण में भागीदारी।

Spread the love