वृंदावन में चार छात्रों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी आर्थिक सहायता

Uncategorized

लखनऊ/मथुरा । 6 अक्टूबर 2026 को थाना वृंदावन क्षेत्र में वृंदावन गुरुकुलम संस्था में हुई दुर्घटना में मृत 4 बच्चों के परिवारों को रुपए 4-4 लाख की सहायता धनराशि प्रदान करने की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा की गई है।

6 अक्टूबर 2026 को सायंकाल में चैतन्य विहार वृंदावन मथुरा स्थित महर्षि पाणिनि संस्कृत विद्यालय (वृंदावन गुरुकुलम) में अंडरग्राउंड वॉटर टैंक की सफाई करते समय जहरीली गैस के चपेट में आ जाने से 1- मनु कटारे 2- विशु शर्मा 3- आर्यन पांडे तथा 4- देवांश शर्मा कुल 4 छात्रों जिनकी उम्र 17 से 20 वर्ष के बीच थी, की मृत्यु हो गई थी। घटना की मैजिस्टीरियल जाँच नगर मजिस्ट्रेट को दी गई है।

Spread the love