मथुरा । लायंस क्लब दिल्ली श्री राधा, डिस्ट्रिक्ट 321-A1 की 5वीं Installation & Charter Ceremony 2026-27 का गरिमामय आयोजन रॉयल भारती, रुक्मणि विहार, वृन्दावन में किया गया। समारोह में लायन विनोद जायसवाल को वर्ष 2026-27 के लिए क्लब अध्यक्ष के रूप में स्थापित किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली एनसीआर से लायंस क्लब के विभिन्न पदाधिकारियों, डेलीगेट्स एवं सदस्यों ने सहभागिता की।
समारोह के दौरान शुभारंभ लायन रिचा शर्मा द्वारा मंच संचालन आमंत्रण से हुआ,मार्केटिंग एवं मीडिया चेयरपर्सन लायन सुधीर शुक्ला ने कुशल एवं प्रभावी मंच संचालन करते हुए कार्यक्रम की सभी कड़ियों को व्यवस्थित रूप से जोड़ा और प्रत्येक अतिथि का गरिमापूर्ण परिचय एवं स्वागत कराया,लायन राधा बल्लभ ने प्रार्थना प्रस्तुत की तथा लायन बी.एल.गुप्ता ने लायंस के नैतिक सिद्धांतों को बताया,
लायन पूनम गोयल ने बैठक को औपचारिक रूप से आरम्भ करने की घोषणा की।दीप प्रज्ज्वलन सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया। इसके साथ लायन सुशील कुमार द्वारा गणपति वंदना एवं राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।
इमीडियेट पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन ओंकार सिंह रेनू जी ने समारोह का शुभारंभ किया तत्पश्चात चार्टर अध्यक्षा/इंस्टालेशन चेयरपर्सन लायन प्रीति होरा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आए हुए अतिथियों का स्वागत किया तत्पश्चात इमीडियेट पास्ट प्रेसिडेंट लायन पूनम गोयल ने पिछले वर्ष के अपने कार्यकाल के सेवा कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। रिपोर्ट में स्वास्थ्य, भोजन, पर्यावरण, शिक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा सामाजिक जागरूकता सहित विभिन्न क्षेत्रों में क्लब द्वारा किए गए सेवा कार्यों को प्रमुखता से रखा गया जिसमें क्लब द्वारा 1,80,350 लोगों को 2025-26 में सेवाओं का लाभ मिला।
इसके बाद क्लब के नव-स्थापित अध्यक्ष लायन विनोद जायसवाल को वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई, इस वर्ष 1st जुलाई 2026 से18 सितंबर 2026 के दौरान उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार क्लब की स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत 23,124 लाभार्थियों तथा भोजन सेवा के माध्यम से 15,591 लाभार्थियों तक सेवा पहुंचाई गई। पर्यावरण संरक्षण के लिए 2 अगस्त को व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाकर कुल 5,550 पौधे लगाये गए, जिनमें 5000 पौधे बरसाना में श्रीमाता गौशाला में लगाए गए, मथुरा सर्किट हाउस में 200 तथा वृंदावन के विभिन्न स्थानों पर 350 पौधे शामिल रहे।
विद्यार्थियों के लिए सेल्फ़ डिफ़ेंस प्रशिक्षण प्रोग्राम के माध्यम से 206 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए ₹3,700 की सहायता प्रदान की गई। जल सेवा के अंतर्गत 503 जार, प्रत्येक 20 लीटर, अर्थात लगभग 10,060 लीटर पेयजल जरूरतमंदों तक पहुंचाया गया।
स्वतंत्रता दिवस पर गोपालगढ यूपीएस विद्यालय तथा होली फ्लॉवर पब्लिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किए गए। 27 अगस्त को बच्चों के साथ राखी सेलिब्रेशन में 75 बच्चे लाभान्वित हुए। लायंस क्वेस्ट के माध्यम से विद्यार्थियों में शांति, करुणा, सकारात्मक सोच एवं जिम्मेदार नागरिकता जैसे मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।
सेवा रिपोर्ट में स्वास्थ्य, भोजन, पर्यावरण, शिक्षा तथा यूथ & कम्यूनिटी को क्लब की प्रमुख सेवा प्राथमिकताओं के रूप में रेखांकित किया गया।
समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संदीप कुमार, इमीडियेट पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन ओंकार सिंह रेनू, चेयरमैन डिस्ट्रिक्ट आनरेरी कमेटी लायन तेज पाल सिंह खिल्लन , फर्स्ट वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन प्रतिभा अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी लायन शैलेन्द्र सिंघल, डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरर लायन राहुल सिंघल तथा डिस्ट्रिक्ट पीआरओ लायन आर.के.वर्मानी सहित अन्य क्लब्स के प्रमुख लायंस पदाधिकारी समारोह में उपस्थित रहे।
समारोह में नवनियुक्त अध्यक्ष लायन विनोद जायसवाल ने अपने संबोधन में क्लब की सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, युवा सशक्तिकरण और जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में लायन तेज पाल सिंह खिल्लन ने कीनोट एड्रेस किया इसके बाद लायन प्रतिभा अग्रवाल वीडीजी -I ने अपने आशीर्वचन दिए।
कार्यक्रम के समापन पर लायन सुशील कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, लायंस सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और सभी को स्वादिष्ट भोजन एवं Fellowship के लिए आमंत्रित किया। इसके पश्चात लायन विनोद जयसवाल ने मीटिंग को एडजर्नड किया।
समारोह का समापन “We Serve” के संदेश के साथ हुआ।
स्थान: रॉयल भारती, रुक्मणि विहार, वृन्दावन
आयोजक: लायंस क्लब दिल्ली श्री राधा , डिस्ट्रिक्ट 321-A1
चार्टर प्रेसिडेंट /इंस्टालेशन चेयरपर्सन : लायन प्रीति होरा
अध्यक्ष 2026-27: लायन विनोद जैसवाल
एमओसी -लायन सुधीर शुक्ला