मथुरा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद में कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा व भारतीय वन सेवा के युवा अधिकारियों को इंटरमीडिएट स्तर के विद्यार्थियों के साथ संवाद ,मार्गदर्शन एवं उन्हें अनुप्रेरित करने के निर्देश प्रदान किए गए थे, जिसके क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा नामित आईएएस सलोनी गौतम द्वारा मंगलवार को किशोरी रमण गर्ल्स इंटर कॉलेज मथुरा में छात्राओं का मार्गदर्शन किया गया।
काउंसलिंग सत्र में वर्ष 2025 बैच की आईएएस सलोनी गौतम ने छात्राओं को सफलता के लिए अनुशासन, निरंतरता, समय प्रबंधन, उत्तर लेखन एवं प्रभावी पुनरावर्तन के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
कार्यक्रम में मथुरा के जिला विद्यालय निरीक्षक, विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शालिनी अग्रवाल, अंजना पचौरी, अनुभव, नेहा यादव, डॉली गुप्ता सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यालय की कक्षा 10, 11 एवं 12 की छात्राओं तथा एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्राओं और आईएएस सलोनी गौतम के बीच हुआ संवाद रहा। कैडेट साक्षी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान अनुशासन एवं निरंतरता बनाए रखने के संबंध में प्रश्न किया। इस पर सुश्री सलोनी गौतम ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रतिदिन स्वयं को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए तथा एक निश्चित दैनिक दिनचर्या बनाकर उसे पूरी निष्ठा एवं शत-प्रतिशत प्रयास के साथ अपनाना चाहिए।
कैडेट नैना द्वारा उत्तर लेखन से संबंधित प्रश्न पूछे जाने पर उन्होंने छात्राओं को शब्दों के सही चयन एवं अपने विचारों को स्पष्ट और प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त करने की सलाह दी। वहीं कैडेट आराध्या अग्रवाल ने बोर्ड परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एक साथ करने के दौरान बोर्ड परीक्षा में अपेक्षित अंक न आने की समस्या रखी। इस पर आईएएस सलोनी गौतम ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में विद्यार्थी प्रायः वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर अधिक ध्यान देते हैं, जबकि बोर्ड परीक्षाओं में विषयपरक एवं वर्णनात्मक उत्तर लेखन का विशेष महत्व होता है। इसलिए दोनों परीक्षाओं की आवश्यकताओं के अनुसार संतुलित तैयारी आवश्यक है।
कैडेट लहर ने प्रतियोगी परीक्षाओं के विशाल पाठ्यक्रम को पूरा करने तथा उसके पुनरावर्तन के संबंध में प्रश्न किया। इस पर सुश्री सलोनी गौतम ने नियमित अध्ययन, निरंतरता के साथ कई बार पुनरावर्तन तथा अध्यायवार पिछले वर्षों के प्रश्नों का अभ्यास करने पर विशेष बल दिया।
सत्र के दौरान छात्राओं ने दैनिक दिनचर्या, पाठ्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने, नियमित पुनरावर्तन तथा बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े भय एवं अन्य शंकाओं पर खुलकर चर्चा की। छात्राओं ने अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त कर विभिन्न विषयों से संबंधित अपने संदेह दूर किए।
कार्यक्रम अत्यंत संवादात्मक, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। आईएएस सलोनी गौतम के मार्गदर्शन से छात्राओं में आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच का संचार हुआ। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को अनुशासन, नियमितता, निरंतर परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
सत्र के दौरान कक्षा 10, 11 एवं 12 की छात्राओं तथा एनसीसी कैडेट्स ने प्रतियोगी परीक्षाओं और बोर्ड परीक्षा की तैयारी से जुड़े प्रश्न रखे। कैडेट साक्षी के अनुशासन एवं निरंतरता संबंधी प्रश्न पर आईएएस सलोनी गौतम ने नियमित दिनचर्या बनाकर प्रतिदिन पूरे मनोयोग से अध्ययन करने की सलाह दी।
कैडेट नैना के उत्तर लेखन संबंधी प्रश्न पर उन्होंने विचारों को स्पष्ट, सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने तथा शब्दों के उचित चयन पर ध्यान देने को कहा। कैडेट आराध्या अग्रवाल के बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में संतुलन संबंधी प्रश्न पर उन्होंने वस्तुनिष्ठ तैयारी के साथ विषयपरक एवं वर्णनात्मक उत्तर लेखन पर भी समान ध्यान देने की आवश्यकता बताई।
कैडेट लहर द्वारा विशाल पाठ्यक्रम को पूरा करने और उसके पुनरावर्तन के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने नियमित अध्ययन, बार-बार पुनरावर्तन तथा अध्यायवार पिछले वर्षों के प्रश्नों के अभ्यास को आवश्यक बताया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने दैनिक दिनचर्या, पाठ्यक्रम प्रबंधन, पुनरावर्तन तथा बोर्ड परीक्षाओं से जुड़ी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया। सत्र ज्ञानवर्धक एवं संवादात्मक रहा।
इस अवसर पर मथुरा के जिला विद्यालय निरीक्षक, विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शालिनी अग्रवाल, श्रीमती अंजना पचौरी, श्रीमती अनुभव, श्रीमती नेहा यादव, श्रीमती डॉली गुप्ता सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।