संस्कृति विविः एमबीए की पढ़ाई कर विद्यार्थी बना सकते हैं अपना सुनहरा भविष्य

Uncategorized

चित्र परिचयः संस्कृति विश्वविद्यालय


मथुरा। वर्तमान दौर में एमबीए की पढ़ाई करियर के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। संस्कृति विश्वविद्यालय से एमबीए करने के बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने कार्पोरेट जगत में अपना मुकाम हासिल किया है। संस्कृति स्कूल आफ मास्टर आफ बिजनेज एडमिनिस्ट्रेशन के डीन डा. गंगाधर हुगार का कहना है कि यह कोर्स विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट जगत के लिए तैयार करता है, जिससे आपको लीडरशिप रोल, आकर्षक वेतन वृद्धि (हाई-पैकेज), और शानदार नेटवर्किंग के अवसर मिलते हैं। फाइनेंस, मार्केटिंग और एचआर जैसे क्षेत्रों में इसके माध्यम से करियर की अपार संभावनाएं हैं।
बताते चलें कि एमबीए में प्रवेश के लिए किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से स्नातक की डिग्री, कुल मिलाकर कम से कम 50% मार्क्स (आरक्षित कैटेगरी के लिए 45%, जहाँ लागू हो) होना आवश्यक है। कैट,मैट, सीमैट का स्कोर या संस्कृति विवि की अपनी एडमीशन प्रक्रिया के आधार पर प्रवेश हो सकता है।
डा. हुगर बताते हैं कि एमबीए के विद्यार्थी कुछ विशेष पाठ्यक्रमों को पूरा करने के बाद अपने कैरियर में ऊंची उड़ान भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि एमबीए के विद्यार्थियों के लिए मार्केटिंग मैनेजमेंट, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, बिज़नेस एनालिटिक्स, डिजिटल मार्केटिंग, ऑपरेशन्स और सप्लाई चेन मैनेजमेंट.इंटरनेशनल बिज़नेस, हेल्थकेयर मैनेजमेंट, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, एंटरप्रेन्योरशिप, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) मैनेजमेंट, रिटेल मैनेजमेंट,एविएशन मैनेजमेंट, एग्री-बिज़नेस मैनेजमेंट ऐसे पाठ्यक्रम है जो उन्हें विशेषज्ञता हासिल कराते हैं। जिन विद्यार्थियों का सपना एक सुनहरा कैरियर होता है उनके लिए यह पाठ्यक्रम सही विकल्प है। पाठ्यक्रम करने के बाद कॉर्पोरेट और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में ऊंचे पैकेज वाली नौकरियां मिल जाती हैं। यह डिग्री विद्यार्थियों को बिजनेस रणनीतियां बनाने, संकट प्रबंधन (क्राइसिस मैनेजमेंट) और टीम को सही तरीके से नेतृत्व करने के लिए प्रशिक्षित करती है। एमबीए के दौरान आपको इंडस्ट्री के दिग्गजों और सहपाठियों से जुड़ने का मौका मिलता है, जो भविष्य में करियर की ग्रोथ के लिए बहुत मददगार साबित होता है। संस्कृति विश्वविद्यालय ने इसके लिए कई इंडस्ट्री से एमओयू भी किए हैं। विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार मार्केटिंग, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स, ऑपरेशंस, या बिजनेस एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं। संस्कृति विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की रुचि के अनुरूप शिक्षा से जुड़ी हर सहायता देकर उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर रहा है। उन्होंने बताया कि हमारे यहां के विद्यार्थी देश और दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों में अपनी सेवाओं से विश्वविद्यालय और देश का नाम रौशन कर रहे हैं।

Spread the love