स्वच्छ ब्रज का संदेश देगी श्रीबाँकेबिहारी जी की नगरी वृंदावन, हर हाथ उठेगा साथ

Uncategorized

विशेष स्वच्छता अभियान के लिए वृंदावन परिक्रमा मार्ग सुबह 8 से 11 बजे तक के लिए 11 सेक्टरों में बांटा, प्रशासन, पुलिस और सामाजिक संगठनों की संयुक्त भागीदारी

मथुरा। ‘हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है’ अभियान के तहत 19 जुलाई रविवार को वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। अभियान सुबह 8 बजे से 11 बजे तक चलेगा। इसके लिए संपूर्ण परिक्रमा मार्ग को 11 सेक्टरों में विभाजित कर प्रत्येक सेक्टर की जिम्मेदारी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को सौंपी गई है। उनके साथ उज्ज्वल ब्रज और हार्टफुलनेस के स्वयंसेवकों की टीमें भी रहेंगी।
सेक्टरों का विभाजन अटल्ला चुंगी से साक्षी आश्रम, साक्षी आश्रम से धानुका आश्रम, धानुका आश्रम से इस्कॉन गौशाला, इस्कॉन गौशाला से जादौन पार्किंग, जादौन पार्किंग से गंगा मोहन कचहरी, गंगा मोहन कचहरी से केसी घाट, केसी घाट से जगन्नाथ घाट, जगन्नाथ घाट से उमाशक्ति पीठ, उमाशक्ति पीठ से जानकी गार्डन तथा कालीदेवी होते हुए पुनः अटल्ला चुंगी तक किया गया है।
इस अभियान में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, मंडलायुक्त आगरा नगेंद्र प्रताप, पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा शैलेश पांडेय, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, एडीएम प्रशासन डा अमरेश कुमार मौर्य, एडीएम वित्त पंकज कुमार वर्मा, एसपी नगर राजीव कुमार सिंह, सीओ सदर वरुण मिश्रा, अपर नगर मजिस्ट्रेट वृंदावन राजकुमार चौधरी, प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी अपने-अपने संबंधित सेक्टर का नेतृत्व करेंगे। इस दौरान प्रतिष्ठित व्यक्ति भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। इनमें जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, केडी यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, उमा मोटर्स के निदेशक पवन चतुर्वेदी, कल्याणं करोति संस्था के सचिव सुनील शर्मा तथा के.एस.एस. के निदेशक सुरेश कौशिक सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ श्री बाँकेबिहारी जी की नगरी में स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनेंगे। श्रमदान से पूर्व हार्टफुलनेस के स्वयंसेवक गीता शोध संस्थान में एकत्रित होकर ध्यान करेंगे।

Spread the love