मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने गोल्डन गर्ल पाखी को किया सम्मानित

Uncategorized

मथुरा। मथुरा की सांसद एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री Hema Malini ने उभरती हुई रोलर स्केटिंग खिलाड़ी गोल्डन गर्ल पाखी को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद ने पाखी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ी देश और समाज का नाम रोशन करते हैं।

थाना हाईवे क्षेत्र की रहने वाली पाखी ने राष्ट्रीय स्तर की रोलर स्केटिंग प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई स्वर्ण पदक जीतकर अपने परिवार, अकादमी और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। अभी हाल ही में 12 से 15 जून को कोलकाता में आरएसएफआई द्वारा आयोजित ऑल इंडिया ओपन नेशनल प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया सांसद ने पाखी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और लगन से वह भविष्य में भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन करेंगी।

सम्मान प्राप्त करने के बाद पाखी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कोच श्याम और बेरा स्केटिंग अकादमी को दिया तथा भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पाखी की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Spread the love