मथुरा। चौमुहां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात बीसीपीएम पद पर तैनात एक कर्मचारी को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते पकड़ा है। इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है और जानकारी कर रहे हैं। विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने के बाद इतना ही बताया गया कि चौमुहां से किसी कर्मचारी को एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा है। टीम उसे कहां ले गई किसी को पता नहीं है।