
मथुरा। श्री मुकुट श्रंगार व्यवसाय समिति द्वारा गरुण गोविंद छटीकरा स्थल प्राचीन मंदिर पर 28 वें भव्य भंडारे का आयोजन किया गया । इस दौरान भगवान गरुण गोविंद मंदिर में मन को आकर्षित करने वाली मनिहारी पोशाक धारण कर भव्य और दिव्य भगवान गरुण गोविंद ने भक्तों को दर्शन दिए। इसके बाद भगवान गरुण गोविंद के प्रसाद लगाकर भंडारे की शुरुआत की ।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री मुकुट शृंगार व्यवसाय समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया । जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया । दुपहर से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें भंडारे के समय देखने को मिलीं श्री मुकुट श्रंगार सेवा समिति के पदाधिकारी सेवा भाव से ओत-प्रोत कार्यकर्ताओं ने पूरी श्रद्धा के साथ भोजन वितरण करवाया । भंडारे में सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । चाहे युवा हों, बुजुर्ग हों या महिलाएं, हर कोई सेवा में जुटा नजर आया, जिसे प्रेम और भक्ति के साथ श्रद्धालुओं को परोसा गय । इस दौरान मुकुट सिंगर सेवा समिति के पदाधिकारी संस्थापक कन्हैयालाल मुकुट वालेअध्यक्ष मनोज अग्रवाल मुकुट वाले, संरक्षक गोवर्धन दास मुकुट वाले, महामंत्री अनिल भाईड्रेस वाले, कोषाध्यक्ष राकेश गोटा वाले, मुख्य संयोजक सोना पंडित आदि मौजूद रहे ।
