मथुरा। नौ इंजीनियरों पर कार्रवाई से इंजीनियर संगठन में आक्रोश है। संगठन ने मांगों को लेकर एक ज्ञापन एसई देहात को सौंपा और कार्रवाई निरस्त करने की मांग की। अन्यथा की स्थिति में आंदोलन करना पड़ना।
एसई देहात एसपी पांडेय को दिए ज्ञापन में कहा कि अवर अभियंताओं के खिलाऊ एक पक्षीय कार्रवाई गलत है इसको तुरंत निरस्त किया जाए। मांग की जेई के विरूद्ध किसी भी कार्रवाई से पूर्व जांच कराई जाए। उनको अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाए। बिना साक्ष्य के कार्रवाई न हो। अनूप गौर,राहुल साहू,उदित कुमार,कामरान,रूप सिंह,मोजीलाल, कुलदीप सिंह,धीरज मिश्रा,ध्रूव साहू आदि के खिलाफ लिखापढ़ी की गई।
अध्यक्ष राकेश यादव एवं संगठन सचिव सतेंद्र मौर्य ने कहा कि सभी अवर अभियंता शासन की मंशानुरूप मथुरा क्षेत्र में किसी विशेष मंशा से केवल एक संवर्ग के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। जूनियर इंजीनियरों पर पूर्व में कार्रवाई की,जोकि गलत है। उक्त अवैध कार्यवाहियों को गुपचुप तरीकों से बिना स्पष्टीकरण, पत्राचार, जांच के कागजों पर ही किया जा रहा है इससे अवर अभियंताओं को अवगत भी नहीं कराया गया।