मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने मथुरा महानगर की नई कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद जारी की गई। नई कार्यसमिति में विभिन्न पदों पर 20 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
घोषित सूची के अनुसार महानगर उपाध्यक्ष पद पर संजय शर्मा, रामकिशन पाठक, सुरेन्द्र सिंह, सुनीता, परशुराम सिंह, ललित गौतम, मलय राठौर और चन्द्रपाल कुंतल को जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं महानगर महामंत्री पद पर ज्ञानेंद्र सिंह राणा, विनीत शर्मा और कुंजबिहारी चतुर्वेदी को नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा महानगर मंत्री पद पर अंकुर गुर्जर, मनोज ठाकुर, के. के. गौतम, पूजा चौधरी, दीपक गोला, कल्पना गर्ग, नीलम और पूनम वाल्मीकि को जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यसमिति में महानगर कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी हेमंत गोयल खंडेली को सौंपी गई है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने नये दायित्वों के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया की नई कार्यसमिति संगठन को और मजबूत करेगी और पार्टी की रीती नीति व सरकार की नीतियों व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।