इफ्तार पार्टी में पूर्व विधायक शामिल हुए,
इफ्तार पार्टी आपसी भाईचारे का पेगाम देती है: प्रदीप माथुर
हाजी मोहम्मद यामीन ने रोजे की शिरकत पर आए रोजेदारों का शुक्रिया अदा किया
मथुरा। दरेसी रोड स्थित हाजी मोहम्मद यामीन कमरे वाले परिवार ने रमजान की इफ्तार पार्टी का आयोजन किया।
जिसमें पूर्व विधायक प्रदीप माथुर पूर्व विधायक हुकुमचंद तिवारी मुन्ना भईया सहित सभी राजनीतिज्ञ दलों के पदाधिकारियों ने शामिल होकर एक बार फिर गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल की पेश की।
हमारे संवाददाता को यामीन कमरे बालो ने बताया कि एक विशेष रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन विशेष महत्व रखता है। कार्यक्रम में रोजेदारों के साथ विभिन्न समुदायों के लोग एक साथ बैठे। अजान की आवाज के साथ ही सभी ने मिलकर इफ्तार किया। उन्होंने कहा कि जब सभी समुदाय के लोग एक साथ बैठ कर सामाजिक सौहार्द को मजबूत करता है। हम सभी राजनीतिज्ञदलो का हम धन्यवाद देते है।
प्रदीप मथुर पूर्व विधायक ने बताया वहीं रमजान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना त्याग, संयम और मानवता की सेवा का संदेश देता है। इस महीने में लोग रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं और जरूरतमंदों की मदद करते हैं। यहां मथुरा शहर में हाजी यामीन कमरे वालो ने जिलेभर के मुस्लिमजनो को रोजा (उपवास) के बाद इफ्तार में शामिल हुए जो देश मे अमन चैन की दुआ के साथ खोला रोजा इफ्तार खोला गया। यह एक ऐसा शब्द है जो भारत की सांस्कृतिक विविधता और विभिन्न धर्मों के बीच सह-अस्तित्व को दर्शाता है। इस मौके पर कमरा वाला परिवार के सनी कुरैशी ने बताया कि यह आयोजन हर साल की तरह इस साल भी कराया गया है। रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल लोग भवन भूषण कमल कृष्ण कुमार मुन्ना भैया राजन पाठक डॉक्टर अशोक अग्रवाल डॉक्टर विपुल गोयल डॉक्टर शशांक महेश्वरी जितेंद्र मुकदम तनवीर आलम राघवेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।