मथुरा। ऑब्सटेट्रिक्स एवं गायनेकोलॉजीकल सोसायटी मथुरा ने सिम्स हॉस्पिटल, मथुरा में विश्व महिला दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर आई.एम.ए. मथुरा के अध्यक्ष डॉ. बृजेंद्र कुमार तिवारी ने बृज क्षेत्र की वरिष्ठ प्रसूति एवं स्त्रीरोग विशेषज्ञों को पटका पहना कर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रसूति एवं स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. अंजू गुप्ता अध्यक्ष एवं डॉ. प्रीती लालवानी सचिव, कोषाध्यक्ष डा. हर्षिता सिंघल, डॉ. अल्पना अग्रवाल, डॉ. नीरजा गोयल, डॉ. दीपशिखा इंजीनियर, डॉ. वर्षा तिवारी, डॉ. वर्तिका किशोर, डॉ. ज्योति अग्रवाल, डॉ. नीलिमा अग्रवाल, डॉ. मुक्ता चौहान, डॉ. आरती गुप्ता, डॉ. शुभदा शर्मा, डॉ. चारु जैन, डॉ. मधु अग्रवाल, डॉ. नीता वर्मन, डॉ. प्रेरणा अग्रवाल, डॉ. आरती गुप्ता, डॉ. मुक्ति माहेश्वरी, डॉ. रीतिल सौरभ प्रजापति, डॉ. अनु गोयल आदि मौजूद रहीं। आईएमए अध्यक्ष डॉ. बृजेंद्र कुमार तिवारी एवं आईएमए सचिव डॉ. गौरव भारद्वाज, डॉ भरत कुमार गुप्ता, डॉ पंकज शर्मा, डॉ. एस.के. वर्मन, डॉ. शिवकुमार चाहर, डॉ. रमनीश प्रजापति, विष्णु शर्मा, रितेश शर्मा, प्रवीन दीक्षित आदि उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर ऑब्सटेट्रिक्स एवं गायनेकोलॉजीकल सोसायटी मथुरा की अध्यक्ष डॉ. अंजू गुप्ता ने सर्वप्रथम आई.एम.ए. मथुरा के अध्यक्ष डॉ. बृजेन्द्र कुमार तिवारी और सचिव डॉ. गौरव भारद्वाज का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही मथुरा की 30-40 वरिष्ठ गायनेकोलॉजिस्टों का आभार व्यक्त किया जो अपना कीमती समय निकाल कर कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। वरिष्ठ गायनेकोलॉजिस्टों ने मंच से महिलाओं के बेहतर इलाज के लिए अपने अपने अनुभव साझा किये।