
मथुरा । उच्चाधिकारियों द्वारा अवर अभियंताओं के विरुद्ध की जा रही अवैध कार्यवाहियों के विरोध में 14 मार्च 2026 को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन मथुरा के सदस्यों ने धर्मेंद्र सभागार मथुरा में आकस्मिक सभा बुलाई गई । सभा में अवर अभियंता सदस्यों ने एकमत से बिना संसाधन , मैनपावर के उच्चाधिकारियों द्वारा की जा रही कार्यवाहियों पर नाराजगी व्यक्त की ।
प्रमुख वक्ताओं के रूप में संगठन सचिव सतेंद्र मौर्य ने कहा कि जनपद मथुरा में सभी अवर अभियंता शासन की मंशानुरूप बेहतर विद्युत आपूर्ति एवं राजस्व वसूली हेतु बिना समय की परवाह किया लगातार कार्य कर रहे है फिर भी मथुरा क्षेत्र में विगत ओटीएस योजना में राजस्व वसूली में अव्वल रहने पर भी जान बूझकर किसी विशेष मंशा से केवल एक संवर्ग के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है अवर अभियंता अनूप गौर ने बताया कि उच्चाधिकारी संसाधन उपलब्ध कराने में असफल रहे है और अपनी विफलता छुपाने के लिए मात्र अवर अभियंताओं पर कार्यवाही की जा रही है । अवर अभियंता ध्रुव साहू ने बताया कि विभागीय नियमानुसार बिना यार्ड स्टिक मैनपावर के एक अवर अभियंता पर कई बिजलीघर का चार्ज है जनपद मथुरा में अवर अभियंता मात्र 9 संविदा लाइनमैनो के साथ 15-20 हजार उपभोक्ताओ को विद्युत आपूर्ति , राजस्व वसूली का कार्य 24 घंटे की तीनों शिफ्टों में करते है जिस कारण उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान में अधिक समय लगता है । अवर अभियंता धीरज मिश्रा, रोहित वर्मा , राहुल साहू ने कोसी क्षेत्र में आ रही व्यावहारिक समस्याओं से अवगत कराया । अवर अभियंता सतीश चंद ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर वितरण ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त है किंतु मात्र अवर अभियंता को ही परिवर्तक क्षतिग्रस्त होने पर दोषी बनाया जा रहा है जिससे अवर अभियंता परिवर्तक बदलवा नहीं रहे है जिस कारण आम जनमानस को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है । अवर अभियंता कामरान ने बताया कि उक्त अवैध कार्यवाहियों को गुपचुप तरीकों से बिना स्पष्टीकरण , पत्राचार , जांच के कागजों पर ही किया जा रहा है इससे अवर अभियंताओं को अवगत भी नहीं कराया जा रहा है । सभा की अध्यक्षता कर रहे अवर अभियंता अशोक यादव द्वारा बताया गया कि उच्चाधिकारियों द्वारा जो कार्यवाही की जा रही है वे पूर्ण रूप से अवैध है है आगामी समय में जनपद में आंदोलन की विस्तृत रूपरेखा रखी जाएगी । संवर्ग के साथ अन्याय किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा । अंत में जनपद अध्यक्ष राकेश यादव ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त कर आगामी आंदोलन के लिए रणनीति तैयार कर सदस्यों को अवगत कराया ।