मथुरा सीए शाखा में नए इनकम टैक्स एक्ट की बारीकियों पर आयोजित की गोष्ठी

Uncategorized

मथुरा। सीए शाखा ने शनिवार को राधिका विहार स्थित सभागार में केंद्रीय बजट 2026 और नए इनकम टैक्स एक्ट के प्रावधानों पर एक बेहद महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया। एक अप्रैल 2026 से नया इनकम टैक्स एक्ट लागू होना है और इस एक्ट में पिछले एक्ट की तुलना में बहुत बदलाव किए गए हैं जिनको जानना अति आवश्यक है। सेमिनार में दिल्ली से आए नितिन कंवर मुख्य वक्ता रहे। वक्ता ने सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट बंधुओं को बहुत सहजता से आयकर प्रावधानों की बारीकियों से अवगत कराया और बजट में बदलाव पर भी जानकारी दी। सेमिनार के अंत में ब्रांच सचिव सीए चंद्रेश खंडेलवाल ने सभी सीए एवं मुख्य वक्ता को धन्यवाद दिया साथ ही आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी।
इस सेमिनार में मुख्य रूप से रीजनल काउंसिल चेयरमैन अंकुर गोयल (कानपुर), सीए लोकेश वार्ष्णेय (अध्यक्ष), सीए चंद्रेश खंडेलवाल (सचिव), सीए धर्मेंद्र गोयल (सीकासा अध्यक्ष),सीए राहुल गर्ग, सीए राहुल कुमार, सीए प्रवीण, सीए अमित कुमार अग्रवाल, सीए संजीव अग्रवाल,सीए रोहित कपूर, सीए अनुराग खंडेलवाल, सीए अश्विनी खंडेलवाल, सीए सोमेश अग्रवाल, सीए गौरव तिवारी, सीए आशीष चतुर्देवी, सीए मुकुल शर्मा, सीए सचिन अग्रवाल, सीए आशुतोष गौतम आदि मौजूद रहे। सेमिनार में मंच का संचालन सीए धर्मेंद्र गोयल ने किया।

Spread the love