
फलाहारी महाराज का 108 यज्ञ कराने का संकल्प
श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के बैनर तले सभी सनातनी हिंदुओं द्वारा महाराष्ट्र में जलगांव के पास नंदुवार में श्री विष्णु महानारायाण यज्ञ सम्पन्न हुआ जिसमें न्यास के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन शंकर वाड़रेकर और विभाग अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पाटिल के नेतृत्व में और फलाहारी महाराज के सानिध्य में वेद मंत्रों के द्वारा 4 वाँ श्रीविष्णु महानारायाण यज्ञ में अनेकों जिलों के सनातनी हिंदुओं ने बहुत ही सुंदर भाव से भाग लिया और भगवान श्री विष्णु के चरणों में प्रार्थना की कि मथुरा श्रीकृष्ण जन्मस्थान न्यायालय के द्वारा जल्द से जल्द विधर्मियों के कब्जे से मुक्त हो। श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने सम्पूर्ण भारत में 108 यज्ञ कराने के लिए सभी सनातनी हिंदुओं का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि पहला यज्ञ वृन्दावन में अमेरिका वाले प्रशांत त्यागी जी के नेतृत्व में हुआ, दूसरा यज्ञ बॉम्बे में, तीसरा यज्ञ प्रयागराज में और चौथा यज्ञ नंदुवार में हुआ, उन्होंने बताया कि अब पांचवां यज्ञ अगले माह में सूरत में होगा। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अप्पा साहेब वराडे, डॉ नरेंद्र पाटिल,महाराष्ट्र संरक्षक राजेश मिश्रा, मुम्बई अध्यक्ष पंकज शर्मा, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री डॉ उपेंद्र डहाके , सिंधु दुर्ग जिला अध्यक्ष संतोष पर्व, प्रदेश अध्यक्ष आशीष गांधी, सुरेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।