रिश्वत कांड में जेल जा चुकी किरन चौधरी को शासन ने पहले बरेली डीपीआरओ बनाया, फिर उसी दिन आदेश वापस लिया

Uncategorized

मथुरा । मथुरा की पूर्व जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी को शासन ने पहले बरेली का डीपीआरओ बनाया, फिर उसी दिन इस आदेश को रद्द कर दिया ।

पिछले वर्ष मथुरा में तैनाती के दौरान तत्कालीन जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी और उनके ड्राइवर को रिश्वत लेते रंगे हाथों विजिलेंस ने पकड़ा था । इस मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी और उनके चालक को जेल भी जाना पड़ा बाद में किरन चौधरी जमानत पर छूटी । शासन ने उनको पंचायती राज निदेशालय लखनऊ से संबंध कर दिया था । हाल ही में 1 मार्च को शासन ने उनको बरेली का जिला पंचायत राज अधिकारी बनाया । जब इस बारे में कानाफूसी शुरू हुई, तब शासन में बैठे हुए जिम्मेदार लोगों को अपनी गलती का एहसास हुआ । इसके बाद उसी दिन की तारीख में किरन चौधरी को बरेली में जिला पंचायत राज अधिकारी बनाए जाने के आदेश को निरस्त कर उन्हें वापस जिला पंचायत राज निदेशालय कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया ।

Spread the love