उप्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के होली मिलन समारोह में जमकर उड़ा गुलाल

Uncategorized

जनपद के पत्रकारों ने एकराय होकर मंच से दिया पत्रकार एकता का संदेश

मथुरा : उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (आईजेयू) मथुरा इकाई द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन स्थानीय होटल में आयोजित किया गया जिसमें जनपद भर से सैकड़ों की संख्या में पत्रकारों ने जमकर रंग संग गुलाल खेलकर भरपूर लुत्फ उठाया। समारोह में मथुरा के दिग्गज वरिष्ठ पत्रकारों की सहभागिता ने पत्रकार एकता का एक नया संदेश देते हुए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की

मुख्य अतिथि जिला सूचनाधिकारी प्रशांत सुचारी ने जनपद के पत्रकारों की समस्याओं लेकर शासन प्रशासन तक स्थानीय कार्यालय माध्यम से निराकरण कराने व यथासंभव प्रयास करने की बात कही। समारोह में  श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज ने पत्रकार एकता पर जोर देते हुए पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ संगठित होकर आवाज बुलंद करने की बात करते हुए प्रेस क्लब के शीघ्र गठन की बात रखी। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार किशन चतुर्वेदी आपसी सामंजस्य साथ पत्रकार की वकालत की बात कही। डॉ विजय विद्यार्थी ने निर्भीक पत्रकारिता की बात करते हुए प्रखर लेखनी पर बल दिया। राजेश मिश्रा ने ऐसे विशुद्ध पत्रकारों के कार्यक्रम पर हर्ष व्यक्त करते हुए भूरी भूरी प्रशंसा की। अजय शर्मा ने आपसी भाईचारे व पत्रकार एकता की बात कही

प्रकाश ठाकुर ने कहा कि किसी भी प्रकार के पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होकर पुरजोर विरोध की बात कही। अनूप शर्मा ने पत्रकारों से अपने हुनर व लेखन शैली को धारदार करने की बात कही। राकेश शर्मा ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की वहीं उमर कुरैशी ने पत्रकार एकता की बात कही। हेमंत शर्मा ने सहभागिता पर हर्ष जाहिर किया। गिरधारी लाल श्रोतीय ने होली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। मोहनश्याम शर्मा ने उपस्थित पत्रकारों की संख्याबल देखकर हर्ष व्यक्त ने मेरा दिल जीत लिया है। राजकुमार तोमर ने समारोह के सफल आयोजन की बधाई दी। समारोह में सम्मिलित समस्त पत्रकारों ने सफल आयोजन के लिए उ प्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन आईजेयू एवम उनकी टीम की भूरि भूरि प्रशंसा की । कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ पत्रकार मधुसूदन शर्मा ने किया

कार्यक्रम में विनीत मिश्र, दीपक बैंकर, सुशील गोस्वामी, रवि यादव, सुमित गोस्वामी, सुभाष सैनी, परवेज अहमद, योगेश भारद्वाज, रमेश चंद, रवि चौधरी, सतीश अंशुमन, कासिम अब्बास, लोकेश चौधरी, अमित भार्गव, सुरेश सैनी, मातुल शर्मा, बी एल पांडेय, प्रवेश चतुर्वेदी, बालकृष्ण अग्रवाल, शिवांगी चौधरी, मंत्रवीर चौधरी, सुमित गोस्वामी,अंशुल शर्मा, गौरव शर्मा, रवि बघेल, प्रेम चतुर्वेदी, वीरनारायण शर्मा, विवेक चतुर्वेदी, धनीराम खंडेलवाल, अन्नू पंडित, श्याम मोनू चतुर्वेदी, अभिषेक दत्त चतुर्वेदी, गोपाल चतुर्वेदी, पी के दुबे, आरती शर्मा, रिंकू शर्मा, बॉबी जादौन, भिक्को गौतम, कौशल गौतम, आर के धनगर, जगजीत तिवारी, सैय्यद जाहिद, राजू पंडित,मनोहर पटेल, मोहन मीना, नीरज चतुर्वेद, राजू चौहान, ब्रज कुमार, जितेंद्र भारद्वाज, अजय अग्रवाल, शिवशंकर शर्मा, मीरा शर्मा, अनिल शर्मा, दीपक सारस्वत, नरेन्द्र गौतम, दिनेश भारती, पीयूष यादव, हिमांशु, दीपक खंडेलवाल, राजेश सोलंकी, गोपाल कौशिक, चंद्रमोहन दीक्षित, शिवकुमार तोमर, राहुल कुमार, ब्रिन्देश चतुर्वेदी, आदित्य आहूजा, पीयूष सारस्वत, नितिन कर्दम, बंटी कुमार, साहिल, आबिद, कपिल सिंह, सोनू, मुरली ठाकुर, दलवीर विद्रोही, पिंटू सिंह, प्रतीक चतुर्वेदी, कल्लन पंडित, राहुल गौड़,रवनीत मैसी, हिमांशु शर्मा, सचिन चौरासिया, अमन मिश्रा, कालीचरण बिंदल, मनीष शर्मा, मनोज कुमार, अवधेश रावत, आकाश शर्मा, भागवत गौतम, मनोज कुमार शर्मा, रमन, गोपाल ठाकुर, डॉ वीरेंद्र शर्मा, पी के आर्य, सुरेश त्रिपाठी, सोनू गौड़, सर्वजीत सिंह, वीपीएस खुराना, विकास गौतम, अभिषेक गौड़, ब्रजवासी लाल, हेतराम सिंह, मयंक, ललित अग्रवाल, विष्णु शर्मा, गुंजन खत्री, मोरमुकुट शर्मा, राहुल वर्मा, विपिन गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Spread the love