नववर्ष मेला का मुख्य आकर्षण होगा ‘एक शाम राष्ट्र के नाम’ संगीतमय कार्यक्रम

Uncategorized

सभी विजयी प्रतिभागियों को मिलेगा नकद पुरस्कार, विशाल नववर्ष मेला 18 मार्च को

मथुरा। नववर्ष मेला समिति के तत्वावधान में नवसंवत्सर (हिंदू नववर्ष) की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले विशाल नववर्ष मेला के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती वर्ष में इस वर्ष नवसंवत्सर 2083 पर एक दिवसीय विशाल नववर्ष मेला 18 मार्च को सेठ बी०एन० पोद्दार इंटर कॉलेज में आयोजित होगा। मेला की तैयारी के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। मेला का मुख्य आकर्षण अन्तरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कवि, चित्रकार एवं गायक बाबा सत्यनारायण मौर्य की संगीतमय प्रस्तुति “एक शाम राष्ट्र के नाम ” का मंचन होगा ।


नववर्ष मेला समिति मथुरा की शुक्रवार की रात्रि को सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर में आयोजित बैठक में मेला महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया है कि इस वर्ष नवसंवत्सर 2083 के अवसर पर आयोजित होने वाला विशाल नववर्ष मेला 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। रजत जयंती वर्ष में मेला स्मारिका का प्रकाशन होगा, जिसका विमोचन मेला के दिन 18 मार्च को मुख्य अतिथि द्वारा किया जाएगा।
महामंत्री ने बताया है कि प्रतियोगितायें 15 मार्च से होंगी, जिसमें रंग भरो, पोस्टर बनाओ, मेंहदी प्रतियोगिताएं सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर में होगी। 17 मार्च को सामान्य ज्ञान एवं निबंध प्रतियोगिताएं कृष्ण चन्द गांधी सरस्वती विद्या मंदिर में और 18 मार्च को रंगोली, रुपसज्जा, एकल नृत्य, समूह नृत्य की प्रतियोगिताएं मेला स्थल सेठ बी०एन०पोद्दार इन्टर काॅलेज पर होंगी। एकल व सामुहिक नृत्य का ट्रायल (परीक्षण) 16 मार्च को सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर में होगा। प्रतियोगिताओं में विजयी प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिया जायेगा। सहभागिता पुरस्कार सभी प्रतिभागियों को दिया जाएगा। धन्यवाद ज्ञापन मेला अध्यक्ष कमलेश अरोड़ा ने एवं संचालन महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव ने किया।
बैठक में आचार्य बृजेंद्र नगर, डॉ० संजय, ललिता गुप्ता, मंत्री डॉ० दीपा अग्रवाल, योगेश आवा, अनिरुद्ध अग्रवाल, सुभाष सैनी, रजत बाल्मीकि, सह कोषाध्यक्ष गंगाधर अरोड़ा, मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, प्रचार प्रमुख विशाल रुहेला, सह प्रचार प्रमुख समीर बंसल, जीपीएस सिसोदिया, प्रदीप अग्रवाल, मदन मोहन राजपूत, डॉ० सीमा मिश्रा, रजनी भट्ट, डॉ० जमुना शर्मा, राजीव पाठक, राजीव कृष्ण, प्रदीप अग्रवाल, बृजभान गोस्वामी, कौशल अग्रवाल, हरस्वरूप यादव, तरुण सैनी, रामदास चतुर्वेदी, डॉ० नीतू गोस्वामी, डॉ० रिचा अग्रवाल, राजेश पचौरी, अजय शर्मा, सुनील अग्रवाल, फूलचंद शर्मा, सुरेश कुमार, एमडी आचार्य, विनय कुमार, तपेश भारद्वाज, अनुराग चतुर्वेदी, गौरव शर्मा, कृष्ण यादव, देवेश कुमार, महावीर सिंह, ब्रजनंदन सिंह, दीपेश कुमार श्रीवास्तव, उमेश शर्मा, रविंद्र प्रताप सिंह, अथर्व पांडे एवं नयन शर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love