मथुरा । फलाहारी महाराज ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर शंकराचार्य पर आरोप लगाने वाले छात्रों और आशुतोष पांडेय के नार्को टेस्ट, पॉली ग्राफ टेस्ट की मांग की है।
फलाहारी महाराज ने आरोप लगाया है कि दूसरे मोबाइल नंबर से फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी है ।
यह भी आरोप लगाये हैं कि हिस्ट्रीशीटर आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य को फंसाने का षड्यंत्र रचा है ।
शंकराचार्य पर हिस्ट्रीशीटर आशुतोष पांडेय ने नाबालिग बच्चों को प्रलोभन देकर पोस्को एक्ट में फंसाने का षड्यंत्र किया है ।
फलाहारी महाराज ने कहा है कि आशुतोष पांडेय, झूठी कहानी बना कर शंकराचार्य जी को फंसा रहा है.Iआशुतोष का भाई भी है गैंगस्टर
आशुतोष पांडेय पहले प्रेमानंद महाराज के खिलाफ भी झूठी शिकायत दे चुका है
यह व्यक्ति अपने लिए जेड सुरक्षा पाने के लिए पहले भी स्वयं अपने ऊपर जानलेवा हमला होने का नाटक कर चुका है
ये अपराधी फर्जी तरीके से अपने ऊपर पाकिस्तान से धमकी भरे काल करा लेता है
मथुरा गोविंद नगर थाना से धोखा धडी में वारंट जारी हैं
आशुतोष पांडेय, अब तक दर्जनों लोगों पर झूठे आरोप लगा चुका है.
इस अपराधी का नार्को टेस्ट नहीं हुआ तो हिंदुओं के पूज्यनीय निर्दोष शंकराचार्य महाराज को जेल हो जाएगी.
‘