हत्यारे ने मेरठ पुलिस को दी खुली चुनौती , हत्या करने के बाद अपना वीडियो किया वायरल , कहा मेरे सर पर खून सवार ……

Uncategorized


देखें हत्यारे का वीडियो –

मेरठ । घटना बहसूमा थानाक्षेत्र के रामराज की है प्रदीप नाम का ये शख्स अपनी पत्नी के प्रेमी सुरेंद्र की हत्या करने के बाद अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करता है l हत्या की पूरी घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। इस 39 सेकेंड के सीसीटीवी फुटेज में युवक गोली मारता नजर आ रहा है।

हत्या का सीसीटीवी फुटेज –

दरअसल मृतक सुरेंद्र से आरोपी प्रदीप की पत्नी का प्रेम प्रसंग था और वो उसे भगा ले गया था l दोनों लिवइन में रह रहे थे और शादी करना चाहते थे l इनके प्रेम प्रसंग से नाराज प्रदीप काफ़ी समय से इनकी तलाश में लगा था l बुधवार को जैसे ही उसे मौका मिला तो उसने सुरेंद्र को मौत की नींद सुला दिया l आरोपी ने अपने वीडियो में पत्नी को भी मारने की धमकी दी है l पुलिस प्रदीप की तलाश कर रही है l पुलिस के सामने प्रदीप की पत्नी को सुरक्षा और आरोपी को गिरफ्तार करना चुनौती है…….

रिपोर्ट -अरुण वर्मा

Spread the love