मथुरा। समाजवादी पार्टी के मथुरा-वृंदावन विधानसभा प्रत्याशी अनिल अग्रवाल के सोंख रोड़ स्थित कैम्प कार्यालय पर समाजवादियों ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, अंधविश्वास और असमानता के खिलाफ आजीवन संघर्ष करने वाले संत गाडगे जी की 150 वीं जयंती मनाई । इस अवसर पर प्रदेश सचिव जागेश्वर यादव की अध्यक्षता तथा विभौर गौतम के संचालन में पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया।
पुष्पांजलि सभा में सर्वप्रथम समाजवादियों ने संत गाडगे जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन् किया। साथ ही पुष्पांजलि सभा को संबोधित करते हुए मथुरा-वृंदावन विधानसभा के प्रत्याशी अनिल अग्रवाल ने कहा कि संत गाडगे महाराज ने अस्पृश्यता के खिलाफ लड़ाई लड़ी और लोगों को अंधविश्वास, आडंबर के खिलाफ जागरूक किया और उन्होंने समाज सेवा, स्वच्छता और सत्य का मार्ग अपनाया
इस दौरान मुन्ना मलिक पार्षद, लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रवि दिवाकर, बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी ने संयुक्त रूप से संत गाडगे जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज में शिक्षा और समानता का प्रचार किया और उनकी शिक्षाएं आज भी लोगों को प्रेरित करती है।
इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी के पवन चौधरी, पूर्व विधायक प्रत्याशी बलदेव रनवीर धनगर, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नजर पहलवान, लोहिया वाहिनी महानगर सचिव करन बलराज, पूर्व सभासद राजेश यादव, महानगर उपाध्यक्ष देवेन्द्र निषाद, सायल अग्रवाल, भरत दिवाकर, जितेश दिवाकर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा.राजेन्द्र प्रसाद लोधी, भारत कन्नौजिया, प्रवीण दिवाकर, सौनू दिवाकर, नरेंद्र ठाकुर, लवकुश, सचिन यादव आदि उपस्थित रहे।