जतिन राज योगी से पुलिसकर्मियों ने सीखे तनाव मुक्ति के गुर

Uncategorized

दिल्ली पुलिस सप्ताह: साइबर

पीपल्स फाउंडेशन के सहयोग से ‘माइंडफुलनेस और योग सत्र’ का आयोजन


नई दिल्ली | मुख्य संवाददाता
दिल्ली पुलिस सप्ताह के उपलक्ष्य में उत्तर दिल्ली के साइबर पुलिस स्टेशन में पुलिस कर्मियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष ‘माइंडफुलनेस और योग सत्र’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पीपल्स फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया।
इस सत्र का संचालन प्रसिद्ध योग विशेषज्ञ जतिन राज योगी और आचार्य हिमांशु लोधी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों के तनावपूर्ण कार्यबल को ध्यान में रखते हुए उन्हें मानसिक शांति और एकाग्रता के गुर सिखाना था।


QRT तकनीक से कम होगा तनाव
योग विशेषज्ञ जतिन राज योगी ने पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान होने वाले मानसिक तनाव को तुरंत कम करने के लिए ‘क्विक रिलैक्सेशन टेक्निक’ (QRT) का अभ्यास कराया। वहीं, आचार्य हिमांशु लोधी ने माइंडफुलनेस और प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे सही श्वसन प्रक्रिया निर्णय लेने की क्षमता में सुधार कर सकती है।
स्क्रीन टाइम की थकान होगी दूर
साइबर अपराध की गुत्थियां सुलझाने में लगने वाले लंबे घंटों और अत्यधिक स्क्रीन टाइम से होने वाली शारीरिक थकान को दूर करने के लिए विशेष स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज भी सिखाई गईं। पीपल्स फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि समाज की सुरक्षा में तैनात पुलिस बल का स्वास्थ्य उनकी प्राथमिकता है। साइबर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने इस पहल की सराहना की और माना कि ऐसे सत्रों से टीम की सकारात्मकता में वृद्धि होती है।

रिपोर्ट अरुण वर्मा

Spread the love