रक्तदान है सबसे बड़ा दान : अमित गोयल

Uncategorized

मथुरा । रक्तदान के क्षेत्र में पिछले 10 सालों से काम रही टीम रक्तदाता फाउंडेशन के द्वारा एक और सराहनीय काम जिले में देखने को मिला ।
कल रात मथुरा हर्ट हॉस्पिटल में एडमिट एक मरीज के लिए बी पॉजिटिव प्लेटलेट्स की अति आवश्यकता पड़ी
परिवारजन के काफी कोशिशों के बाद भी, उनको बल्ड नहीं मिला। तभी उनकी कॉल संस्था के संस्थापक अमित गोयल के पास अमित ने बिना देर किए रक्तवीर साथी उत्कर्ष से संपर्क किया और देर रात उत्कर्ष ने उनके लिए बृजवासी चेरिटेबल बल्ड बैंक में जा कर प्लेट्स डोनेशन की, वही बल्ड बैंक के माध्यम से दो यूनिट ब्लड भी उनको दिलवाया गया। संस्था द्वारा इससे पहले आकाश ने, भूपेंद्र ने, मनोज ने और भी मरीजों के लिए प्लेटलेट्स डोनेशन की
परिवार वालों ने संस्था का, रक्तवीर साथी का एवं बल्ड बैंक का आभार व्यक्त किया

संस्थापक अमित गोयल ने बताया कि संस्था के माध्यम से जरूरतमंदों की जरूरत को पूरा किया जा रहा है इससे पहले यतेंद्र फौजदार गोबिंद खंडेलवाल आदि सदस्यों द्वार भी निरंतर ब्लड डोनेशन एवं प्लेटलेट्स डोनेशन करवाए जा रहे है।

Spread the love