केएमयू कृदय 2.0 वार्षिकोत्सव : खेलों के धमाल ने बढ़ाया छात्र-छात्राओं का उत्साह

Uncategorized

रंगोली प्रतियोगिता में स्वास्थ्य-विषयक रंगोली बनाकर छात्राओं ने किया कला का प्रदर्शन

केएमयू कृदय 2.0 वार्षिकोत्सव : खेलों के धमाल ने बढ़ाया छात्र-छात्राओं का उत्साह

मथुरा। केएम विश्वविद्यालय के कृदय-2.0 वार्षिकोत्सव में खेलों के धमाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साह देखने लायक है। विश्वविद्यालय और मेडीकल कालेज के छात्रों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने के मिल रहा है। विवि के कुलाधिपति किशन चौधरी ने फुटबॉल खेल (फाइनल) का शुभारंभ खिलाड़ियों का परिचय व फुटबाल में जोरदार किक मारकर किया। इसके अलावा अन्य खेलों का शुभारंभ कुलपति डा. एनसी प्रजापति, कुलसचिव डा. पूरन सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय लेते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इसी श्रृंखला में कृदय-2.0 वार्षिकोत्सव पर विवि के परिसर में रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने रंगीन और स्वास्थ्य-विषयक रंगोली बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। फूलों की पंखुड़ियों, रंगीन पाउडर, चावल के दानों और दीयों का उपयोग करके उन्होंने विश्वविद्यालय प्रांगण को कला और संस्कृति के एक अद्भुत प्रदर्शन में बदल दिया। इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सा विशेषज्ञों और चिकित्सकों ने छात्रों की रचनात्मकता, जटिल डिज़ाइन और जीवंत रंगों की जमकर प्रशंसा की। यह प्रतियोगिता सांस्कृतिक गौरव के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का माध्यम बनी। वहीं दूसरी ओर फुटबाल प्रतियोगिता खो-खो प्रतियोगिता में गर्ल्स मेडीकल और यूनीवर्सिटी के बीच मुकाबला हुआ, जिसकी प्रशंसा कुलसचिव डा. पूरन सिंह करते हुए छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। कुलसचिव डा. पूरन सिंह ने बताया कृदय 2.0 वार्षिकोत्सव की प्रतियोगिताएं अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है, मेडीकल-विश्वविद्यालय की टीम के बीच क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, बॉलीवाल, दौड़, भाला फेंक, लम्बी कूद, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम, बीजीएमआई और 8 बॉल पूल, रंगोली, टी शर्ट पेंटिंग मेंहदी और फेस पेंटिंग, एक प्रश्नोत्तरी, बिना आग के खाना पकाना, खजाने की खोज और मूक अभिनय, एक बहस, भीख मांगना, उधार लेना और चोरी जैंसे कम्पटीशन हो रहे है, स्क्विड गेम्स और डीजे नाइट के साथ कृदय-2.0 का समापन होगा। सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी, शिल्ड, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

विभिन्न प्रतियोगितों में विजयी हुई मेडीकल और यूनीवर्सिटी की टीम

विभिन्न प्रतियोगिताओं के कॉर्डीनेटरों के अनुसार क्रिकेट में मेडीकल 2022 टीम विजयी रही, फुटबॉल में मेडीकल2023 टीम विजयी, बास्केटबॉल में मेडीकल 2024 टीम विजयी, बॉलीवाल में यूनीवर्सिटी की टीम विजयी रही, इसके अलावा रस्साकसी में मेडीकल टीम विजयी रही, कबड्डी में यूनीवर्सिटी की विजयी रही, इसके अलावा सिंघल कैरम में नर्सिंग की छात्रा विजयी रही एवं डबल में मेडीकल की टीम विजयी रही, गर्ल्स 1500 मीटर की दौड़ में रेशमा, 800 मीटर दौड़ में सोनिया, 400 मीटर दौड़ में राखी, 200 मीटर में भावना विजयी रही। टेबिल टेनिस में सिंघल अन्यया रावत और डबल में शोभित सिंह, अन्यया रावत विजयी रही, वास्केटबॉल में गर्ल्स मेडीकल 2024 विजयी रही। बायज वास्केटबॉल में मेडीकल 2024 टीम विजयी रही। बॉयस डुओ सूरज, डबल डुओ में आशा एंड उपांशु विजयी रहे। गर्ल्स में यूनीवर्सिटी की निशा और डबल गर्ल्स में पीयूश पारूल विजयी रही।

Spread the love