मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मथुरा श्लोक कुमार के नेतृत्व में जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिली है। उनकी सक्रिय कार्यशैली, सख्त निगरानी और त्वरित कार्रवाई के कारण अपराधियों में भय का माहौल बना है तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
एसएसपी श्लोक कुमार ने पदभार संभालने के बाद से ही पुलिस तंत्र को अधिक जवाबदेह और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। नियमित गश्त, संवेदनशील क्षेत्रों की सतत मॉनिटरिंग और शिकायतों के त्वरित निस्तारण जैसी पहलों ने मथुरा पुलिस की कार्यक्षमता को नई दिशा दी है। उनके कुशल नेतृत्व में कई संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया गया है।
उल्लेखनीय है कि श्लोक कुमार, बिहार कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार राकेश के पुत्र हैं। प्रशासनिक पृष्ठभूमि से आने के कारण उनमें अनुशासन, प्रतिबद्धता और सेवा भाव स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है। वे अपने अनुशासनप्रिय स्वभाव और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए भी जाने जाते हैं।
जनपद के नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने एसएसपी श्लोक कुमार की इस प्रभावी कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में मथुरा में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।