सनातन पर मौन नहीं अब, निर्णायक संघर्ष का समय

Uncategorized



ब्रज में शीघ्र धर्म सभा को संबोधित करेंगे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज

मथुरा । माघ मेला प्रकरण में शासन की भूमिका के विरोध एवं सनातन धर्म की रक्षार्थ देशभर में उठ रही आवाज़ के क्रम में पूज्य शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज ने शीघ्र ही ब्रज में आकर धर्म सभा को संबोधित करने की स्वीकृति प्रदान की है।

इस संबंध में विगत दिनों अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा एवं श्री माथुर चतुर्वेदी समाज के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने की। बैठक में सर्वसम्मति से शासन के जनविरोधी, धर्मविरोधी कृत्यों की तीखी निंदा करते हुए माघ मेला प्रकरण पर कठोर आपत्ति दर्ज की गई तथा पूज्य शंकराचार्य जी को पूर्ण समर्थन देने का प्रस्ताव पारित किया गया।

इसके पश्चात एक प्रतिनिधि मंडल ने वाराणसी स्थित पूज्य महाराज जी के आश्रम में भेंट कर दोनों संस्थाओं का समर्थन पत्र सौंपा। इस दौरान गौ-रक्षा, पवित्र नदियों की अविरलता, मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण तथा सनातन पर हो रहे प्रहारों जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

महेश पाठक के आग्रह पर शंकराचार्य ने ब्रज में आकर धर्म सभा को संबोधित करने की सहमति दी। शीघ्र ही कार्यक्रम की तिथि घोषित की जाएगी।

प्रतिनिधि मंडल में संजय चतुर्वेदी (Alpine), राकेश तिवारी (एडवोकेट), वाराणसी से कन्हैया त्रिपाठी, पप्पे चौबे एवं निर्भय पाठक शामिल रहे।

Spread the love