बांके बिहारी मंदिर रेलिंग का ठेका सलीम अहमद को देने का किया विरोध

Uncategorized

फलाहारी महाराज ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, संतों ने मुस्लिम ठेकेदार का किया विरोध

मथुरा । बांके बिहारी मंदिर में स्टील रेलिंग का ठेका मुस्लिम को मिलने पर साधु संतों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है, श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है कि जहां भगवान राधा कृष्ण ने महारास और माखन चोरी लीला की हो ,जहां बांके बिहारी विराजमान हों, उस स्थान पर गौ मांस खाने वाले, सनातन धर्म के विरोधी आएंगे तो ब्रज वासियों को सहन नहीं होगा, हमारे कृष्ण कन्हैया भी नाराज हो जाएंगे। फलाहारी महाराज ने लिखा है कि यह लोग सनातन धर्म के विरोधी हैं, हिंदुओं को काफिर कहते हैं, ऐसे लोगों को मंदिर प्रांगण से 1 किलोमीटर तक घुसने नहीं दिया जाएगा, हमारे सनातनियों में स्टील रेलिंग लगाने के लिए हजारों ठेकेदार हैं ,तो फिर हिंदुओं पर अत्याचार करने वाले और मथुरा, काशी, अयोध्या को तोड़कर वहां नमाज अदा करने वाले मुगलों के वंशजों को यह ठेका क्यों दिया गया है, इस पूरे प्रकरण की जांच करा कर, पहचान छुपा कर कनिका कंस्ट्रक्शन के मालिक सलीम अहमद का ठेका निरस्त करके, किसी सनातनी भाई को ये ठेका मिलना चाहिए। बांके बिहारी मंदिर में मुस्लिम ठेकेदार का ब्रजभूमि के सभी साधु संतों और ब्रज वासियों ने विरोध किया है।

Spread the love